{"_id":"59b673a74f1c1bfd7f8b5fa2","slug":"131505129383-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर खड़े ट्रक में भिड़ गया टैंपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर खड़े ट्रक में भिड़ गया टैंपो
Updated Mon, 11 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से बच्ची का शव लेकर लौट रहा दंपती सोमवार की सुबह हाटा कोतवाली क्षेत्र में फोरलेन पर हादसे का शिकार हो गई। जिस टेंपो से यह दंपती शव लेकर घर लौट रहा था वह भड़कुड़वा चौराहे पर खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई।
तुर्कपट्टी थाने के गांव मछरिया दलजीत कुंवर के रहने वाले नगीना की छह वर्षीय पुत्री की तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। नगीना ने शव घर जाने के लिए एक टेंपो रिजर्व किया और बेटी का शव लेकर पत्नी दुर्गावती के साथ घर के लिए निकले। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे टेंपो हाटा कोतवाली के भड़कुड़वा चौराहा के पास फोरलेन पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दुर्गावती की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो चालक तथा नगीना को हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगीना की तहरीर पर हाटा कोतवाली पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।