{"_id":"59aabca04f1c1be5278b4f95","slug":"131504361632-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवकल टोला के सामने डूबी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवकल टोला के सामने डूबी किशोरी
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपराघाट के तवकल टोला के पास शनिवार की शाम 16 वर्षीया किशोरी गंडक नदी में डूब गई। किशोरी गांव की अन्य लड़कियों के साथ नदी में स्नान करने गई थी। अचानक पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चली गई। देर शाम तक उसकी खोजबीन होती रही, लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
पिपराघाट ग्रामसभा के तवकल टोला निवासी मंशी सिंह की 16 वर्षीया पुत्री श्वेता सिंह शनिवार की शाम करीब चार बजे गांव की अन्य लड़कियों के साथ गंडक नदी में स्नान करने गई थीं। अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चली गईं। उन्हें डूबते देखकर अन्य लड़कियों ने शोर मचाया। गांव के लोग वहां जुटे और नदी में उतरकर लड़की की खोजबीन करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर तरयासुजान के राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, लेखपाल जयंत गुप्ता और पिपराघाट पुलिस चौकी के सिपाही भी घटनास्थल पर पहुंच गए।