{"_id":"59a69df44f1c1bf0278b47f5","slug":"131504091636-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता यात्रा का जिले में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता यात्रा का जिले में हुआ स्वागत
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की तरफ से निकाली गई जागरूकता यात्रा बुधवार को पडरौना पहुंची। इस मौके पर समान कार्य व समान वेतन समेत कई अन्य मांगों को लेकर संगठन से जुड़े शिक्षकों ने बाइक जुलूस निकाला और सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी व एमएलसी संजय मिश्र की अगुवाई में निकली इस जागरूकता यात्रा के जिले में पहुंचते ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सभी लोग बाइक जुलूस लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। जागरूकता यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने कहा कि 21 अगस्त को बनारस से शुरू हुई यात्रा अब तक मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया होते हुए कुशीनगर पहुंची है। इस यात्रा का उद्देश्य वित्तविहिन शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को सम्मान जनक मानदेय, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने और उच्चीकृत विद्यालयों के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पारित आदेश के अनुपालन समेत अन्य समस्याओं को शासन और प्रशासन के संज्ञान में लाना है। मौजूद अन्य वक्ताओं ने कहा कि पिछली सपा सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के मानदेय के लिए 200 करोड़ के बजट की व्यवस्था की थी। प्रतिमाह की दर से मानदेय शुरू भी हो गया था। किंतु सत्ता परिवर्तन होते ही नई सरकार ने मानदेय रोक दिया, इससे शिक्षकों में गहरी नाराजगी है। अंत में संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।
इस मौके पर टीएन सिंह, सुभाष यादव, रामआधार कुशवाहा, महातम कुशवाहा, मोहम्मद अंसारी, राकेश लाल श्रीवास्तव, अनिल कुशवाहा, अनिल मिश्र, मुक्तिनाथ तिवारी, सुरेंद्र यादव, अभिषेक तिवारी, ध्रुव पटेल, बलराम कुशवाहा, जितेंद्र सिंह समेत तमाम वित्तविहीन शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।