फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1273 youth received appointment letter

रोजगार मेले में 1273 युवाओं को मिला नियुक्तिपत्र

Fri, 12 Feb 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
1273 youth received appointment letter
रोजगार मेले में 1273 युवाओं को मिला नियुक्तिपत्र
विज्ञापन

पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में सेवायोजन विभाग, कौशल विकास मिशन व आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1273 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। एक ही परिसर में इतना बड़े रोजगार मेला ने युवाओं को बड़ी राहत दी है। इस एक दिवसीय रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की 31 कंपनियों ने प्रतिभाग 4082 पद के सापेक्ष आवेदकों का साक्षात्कार लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया। मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक संकट के बावजूद केंद्र व प्रदेश सरकार ने रोजगार सृजन के लिए जिस तरह से प्रयास किया है वह अनुकरणीय है। इसी का फल है कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद लोगों को आर्थिक संकटों से कम जूझना पड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि युवाओं के अंदर ऊर्जा का अपार भण्डार है। इस ऊर्जा का उपयोग कर प्रदेश व देश को विकसित बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि बेरोजगार युवा सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराते हुए समय-समयपर आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग करें। युवा खुद को हुनरमंद बनाएं, रोजगार जरूरत मिलेगा। सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की अधिकाधिक कम्पनियों को रोजगार मेल में आमंत्रित किया जाएगा जिससे कि युवा इसका लाभ उठा सकें। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 31 कम्पनियों ने 3592 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 1273 युवाओं का चयन किया। इस अवसर पर कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सहायक निदेशक गोरखपुर मंडल अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी गोरखपुर मिथिलेश कुमार मिश्र, अरविंद कुमार यादव, शाहनवाज आलम, शरद चंद सागरवाल, मसूद इसरत, अभय कुमार श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed