फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1264 health personel vaccinated

कोरोना : 15 केंद्रों पर डॉक्टरों समेत 1264 लोगों ने लगवाया टीका

Sat, 23 Jan 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
1264 health personel vaccinated
कोरोना : 15 केंद्रों पर डॉक्टरों समेत 1264 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना टीकाकरण के पहले चरण के दूसरे दिन शुक्रवार को 15 केंद्रों पर टीका लगाया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर और खड्डा सीएचसी प्रभारी समेत 1264 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान शासन और कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 15 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इनमें 336 पुरुष और 928 महिलाओं सहित कुल 1264 लोगों को टीका लगाया गया। इस दरमियान शासन की गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को निर्धारित लक्ष्य का 53.22 प्रतिशत टीकाकरण कवर किया गया। अगला टीकाकरण 28 और 29 जनवरी को 15-15 केंद्रों पर पुन: होगा। उन्होंने सभी हेल्थ वर्कर्स से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग, पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गायत्रीनगर के साथ-साथ फाजिलनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालाजी हॉस्पिटल, पावानगर हॉस्पिटल, आर्यन हॉस्पिटल, सीएचसी हाटा, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, विशुनपुरा, सुकरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पीएचसी तरयासुजान में टीकाकरण सुबह दस बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बजरंगी पांडेय, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश सिंह, सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट के इंचार्ज डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. एके मल्ल, सर्जन डॉ. विजय शंकर सिंह सहित कई डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स ने टीका लगवाया।
अस्पताल में सुबह दस बजे टीकाकरण शुरू हुआ। मुख्य गेट पर लाभार्थियों के पहचान पत्र की जांच के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड की ड्यूटी अंदर थी, जो सूची से पहचान पत्रों का मिलान और सैनिटाइजेशन कर रहे थे। प्रथम तल पर बने टीकाकरण कक्ष में लाभार्थियों को टीका लगाया जा रहा था। टीका लगने के बाद सभी लाभार्थियों को आधा घंटा तक ऑब्जर्वेशन कक्ष में रोकने के बाद बाहर भेजा जा रहा था।
इसी तरह पडरौना नगर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र और गायत्रीनगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सुबह दस से 12 बजे तक हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया। शाम चार बजे से पहले पंजीकरण करा चुके लाभार्थियों का टीकाकरण देर तक जारी रहा। इसी तरह जिले के अन्य 11 केंद्रों पर भी टीकाकरण संपन्न हुआ। प्रत्येक केंद्र पर हर सत्र में 100 से 110 के बीच हेल्थ वर्कर्स को टीका लगना था। दोपहर तीन बजे तक 1087 लोगों को टीका लग चुका था। टीकाकरण शाम तक जारी था।
आब्जर्वेशन रूम में आधे घंटे रोके गए लाभार्थी
तरयासुजान। पीएचसी तरयासुजान में 119 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद प्रत्येक लाभार्थी को आधा घंटा आब्जर्वेशन रूम में रोका गया। कोई साइडइफेक्ट न दिखने पर उन्हें भेजा गया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके वर्मा, तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार विकास सिंह, डॉ. अमित राय, डॉ. सुनील यादव सहित अन्य लोग लोग मौजूद थे।
बीडीओ ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण
रामकोला। शुक्रवार को टीकाकरण के दौरान 109 लोगों को टीका लगाया गया। रामकोला सीएचसी पर सुबह दस बजे टीकाकरण शुरू हो गया। 200 लोगों को टीका लगना था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने तक 109 लोगों ने ही टीका लगवाया। सीएचसी के नोडल अधिकारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि सुबह से ही एएनएम पूनम गुप्ता, आरती, नीलम, मनोरमा राय, गायत्री यादव, साधना विश्वकर्मा, मिथलेश देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण में सहयोग किया। खंड विकास अधिकारी रमाकांत प्रसाद ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. एसके विश्वकर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
सीएमओ ने व्यवस्था का जायजा लिया
जटहां बाजार। मंसाछापर स्थित सीएचसी विशुनपुरा में कोरोना की रोकथाम के लिए शुक्रवार को टीकाकरण किया गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 200 लोगों के सापेक्ष 80 लोगों को टीका लगाया गया। दोपहर में सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने भी निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा और आवश्यक निर्देश दिए।
सीएचसी विशुनपुरा में दो टीकाकरण टेबल बनाए गए थे। सुबह 10 बजे सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमलेंदु भूषण ने पहला टीका लगवाया।,इसके बाद लैब टेक्नीशियन बृजेश त्रिपाठी, चीफ फार्मासिस्ट अनिरुद्ध सिंह, हीरा चौधरी, एएनएम मंजू देवी, दीपक कुमार, फार्मासिस्ट नीरज कुमार, स्टॉफ नर्स संध्या वर्मा सहित 80 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
सूची में दर्ज लोगों से टीका लगवाने की अपील
फोटो है।
हाटा। शुक्रवार को हाटा सीएचसी में बने कोविड 19 टीकाकरण केंद्र पर डॉक्टरों सहित 135 लोगों ने टीका लगवाया। हालांकि इस केंद्र पर बनाए गए तीन बूथों पर तीन सौ लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की गई थी।

हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए तीनों बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्वास्थ्य और आंगनबाडी केंद्र से जुड़े तीन सौ लोगों को टीका लगाने की के लिए सूची जारी की गई थी। लेकिन काफी कम लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। सीएचसी के डॉक्टर वी. प्रसाद सहित इस अस्पताल पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाकर इसे पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए अन्य सूची में दर्ज लोगों से टीका लगवाने की बात कही। इस दौरान टीकाकरण केंद्र के नोडल अफसर और हाटा सीएचसी के प्रभारी डॉ. एलवी यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, लिपिक तेज प्रताप सिंह, एलटी लालसाहब सिंह, अजय यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed