फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अधिवक्ता संघ तमकुहीराज का चुनाव

अधिवक्ता संघ तमकुहीराज का चुनाव

Tue, 01 Jan 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ तमकुहीराज का चुनाव
अशोक अध्यक्ष, दीपक उपाध्यक्ष व अवनीश बने मंत्री
विज्ञापन

फोटो
बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। बार एसोसिएशन तमकुहीराज के चुनाव में अशोक कुमार राय अध्यक्ष, दीपक कुमार पांडेय उपाध्यक्ष व अवनीश कुमार मिश्र मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

सोमवार को भारी गहमा-गहमी के बीच बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान शुरू हुआ। निर्धारित तीन बजे तक मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के लिए पड़े 130 मतों में अशोक कुमार राय को 77 व सुनील कुमार श्रीवास्तव को 51 प्राप्त हुए। दो मत अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार पांडेय को 78 व विभुति यादव को 52 मत मिले। मंत्री पद के लिए अवनीश कुमार मिश्र को 51, नसरूद्दीन अंसारी को 44, जयप्रकाश आर्य को 26 व उमेश वर्मा को आठ मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जमील अहमद, संयुक्त मंत्री दीपक कुमार राय, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जाकिर हुसैैन, धर्मवीर प्रसाद, मारकंडेय वर्मा, सज्जाद अली, सूर्यनाथ सिंह, संजय गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। अशोक कुमार राय अध्यक्ष, दीपक कुमार पांडेय उपाध्यक्ष व अवनीश कुमार मिश्र मंत्री निर्वाचित किए गए। चुनाव अधिकारी हारून अली खान, रामेश्वर गुप्ता, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, विपिन बिहारी मिश्र व अनिल कुमार राय ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान अरविंद कुमार पाठक, एचएन सिंह, शंभू ठकुराई, अरविंद कुमार मिश्र, विनोद सिंह पटेल, अमरनाथ सिंह, विनय लाल श्रीवास्तव, राजेश राय, रजनीश राय, सत्येंद्र राय, मनोज सिंह, मुकेश, राजेश यादव, योगेंद्र यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed