{"_id":"5bedb38bbdec2269ba10d4a2","slug":"121542304651-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड मास्टर नहीं बता पाए देश की राजधानी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड मास्टर नहीं बता पाए देश की राजधानी का नाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खड्डा के प्रथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाते एसडीएम अरविन्द कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर को देश की राजधानी का नाम नहीं मालूम। उनके सामान्य ज्ञान तक पर सवाल उठ गए हैं। यह चौंकाने वाला तथ्य एसडीएम अरविंद कुमार की जांच में सामने आया। एसडीएम की जांच में पांच शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
खड्डा तहसील क्षेत्र के सोहरौना प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को एसडीएम अरविंद कुमार पहुंचे तो तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। मौजूद प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रसाद से एसडीएम का फुलफार्म व कुछ बेसिक सवाल पूछा तो वह नहीं बता पाए। हद तो तब हो गई, जब देश की राजधानी का नाम तक नहीं बता सके। परिसर में मौजूद जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य व एक अध्यापक अनुपस्थित थे। मौजूद शिक्षिका के क्लास में चार बच्चे थे। उनको एसडीएम ने पढ़ाया। कक्षा दो, तीन व चार के बच्चों के लिए वह अध्यापक बन गए।
इसी परिसर में संचालित कस्तूरबा विद्यालय की जांच में सब सही मिला। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक जैसे पद पर रहते हुए देश की राजधानी का नाम और देश में कितने राज्य हैं, नहीं बता पाना अत्यंत दुखद है। 20 सवालों में सिर्फ एक सवाल अर्थशास्त्र के जनक का नाम एडम बताए। किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए। शिक्षा देने वाले को देश की राजधानी का नाम पता न होना चिंतनीय है। मध्याह्न भोजन की गड़बड़ी व अनुपस्थित शिक्षकों सहित सभी गड़बड़ी पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।