फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   धरोहरों को संरक्षित करने पर दिया जोर

धरोहरों को संरक्षित करने पर दिया जोर

Sun, 19 Nov 2017 05:24 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 19 Nov 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
धरोहरों को संरक्षित करने पर दिया जोर
बच्‍चाें काे दी गई जानकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के उपमंडल कुशीनगर में आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान रविवार को स्कूली बच्चों को इस बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जनपद की धरोहरों को संरक्षित करने पर जोर दिया गया। रविवार की सुबह मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के गेट के सामने पहुंचे स्कूली बच्चों को विश्व धरोहर सप्ताह के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विभाग के सहायक संरक्षक जे राजू पीटर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि धरोहर सप्ताह मनाए जाने की कड़ी संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से जुड़ी है। उन्होंने बच्चों से कुशीनगर के बारे में कुछ सवाल किए और बच्चों ने उनके सवालों का जवाब दिया। इस पर वह संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धरोहर सप्ताह मनाए जाने का प्रमुख मकसद इन स्थलों की सुरक्षा व स्वच्छता के लिए लोगों के जागरूक करना है। वहीं इन्हें किसी तरह से कोई क्षति भी न पहुंचे। इन सब बातों पर ध्यान रखना होता है। इस दौरान विभाग के राहुल प्रसाद, अनंत पाठक, योगेश, रवि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed