{"_id":"59ad3ddc4f1c1b56738b5143","slug":"121504525788-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी
Updated Mon, 04 Sep 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपनी नौ मांगों को एसडीएम के समक्ष रखा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अगुवाई में रामप्यारे शर्मा, प्रमोद कुमार, रामेश्वर, इंद्रावती देवी, रामआधार, कमलावती देवी, हरिहर, द्वारिका सहित कई कार्यकर्ता एसडीएम से मिले। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि कुशीनगर जनपद को बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाए। ज्ञापन में किसानों के हित में स्वामीनाथ आयोग को अतिशीघ्र लागू करने, जनपद की लक्ष्मीगंज, रामकोला, पडरौना, कठकुइयां और छतौनी की बंद पड़ी चीनी मिलों को तत्काल चालू करने की घोषणा की मांग भी शामिल है। इसके अलावा कप्तानगंज में एथनाल की फैक्ट्री लगाने, राशनकार्ड बनवाने में हो रही धांधली रोकने, प्रधानमंत्री आवास आवंटन में धन उगाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, इंदरपुर से होकर जाने वाले मवन नाले से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने की ठोस व्यवस्था करने तथा इससे प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने, प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में अंग्रेजी शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग भी की गई है। एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याएं दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।