फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जीएसटी का करेंगे विरोध

जीएसटी का करेंगे विरोध

Wed, 28 Jun 2017 06:51 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी का करेंगे विरोध
कुशीनगर। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में बुधवार को व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में 30 जून को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया। व्यापारियों ने जीएसटी के वर्तमान स्वरूप को छोटे कारोबारियों के लिए नुकसानदायक बताते हुए 30 जून को अपनी दुकान बंद रखने की अपील की।
विज्ञापन

तमकुहीराज स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में 30 जून को जीएसटी के विरोध में दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संजय सिंह पटेल, हरेंद्र तिवारी, सर्वदेव गुप्ता, रामधनी कुशवाहा, सदीक खान, कमलेश यादव, संतोष सोनी, अशोक तिवारी, रमेश गुप्ता, जगदीश प्रसाद, उमाशंकर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवरही के व्यापारियों की बैठक में भी बंद का समर्थन करते हुए दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया। बुधवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष द्रव्य लाल गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने दाहूगंज, सलेमगढ़, भुलिया, दोमाठ, बभनौली, गौराहा, जगदीपुर, घघवा जगदीश, दनियाड़ी, बेदूपार, भावपुर, सिसवा नाहर, लतवा चट्टी आदि बाजारों में भ्रमण किया और जीएसटी के वर्तमान स्वरूप को छोटे दुकानदारों के लिए नुकसानदायक बताते हुए 30 जून को अपनी दुकान बंद रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं का कहना था कि जीएसटी में छोटे व्यापारियों के हितों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। जिससे छोटे व्यापारी तबाह हो जाएंगे। इस दौरान राधे रौनियार, सुग्रीव मद्धेसिया, वासुदेव रौनियार, पंकज देवड़ा, राहुल सोनी, अजय वर्मा, गुरु शरण जायसवाल, राकेश मद्धेसिया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed