{"_id":"593bdfa54f1c1b2f608b4572","slug":"121497096101-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। शनिवार को पडरौना ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें प्रधानों ने आईडी जनरेट होने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा शुरू की तो डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों को स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने का संदेश सुनाया। प्रधानों का तर्क था कि बजट के अभाव में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं, जबकि डीपीआरओ का कहना था कि ग्राम प्रधान लोगों को शौचालय निर्माण व उपयोग के लिए प्रेरित करें।
जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई इस बैठक में ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से दो लाख रुपये तक के कार्य के लिए ब्लॉक स्तर से ही आईडी जनरेट करने संबंधी शासनादेश पर अब तक अमल नहीं होने का मामला उठाया। इसके अलावा नगरीय निकायों के सीमा विस्तार में शामिल हो रहे गांवों का भी मामला उठा। बैठक में विशेष आमंत्रित अतिथि डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने ग्राम प्रधानों को स्वच्छ भारत मिशन के लिए आगे आकर प्रयास करने को कहा। डीपीआरओ का कहना था कि ग्राम प्रधान गांव के लोगों को शौचालय निर्माण व उपयोग के लिए जागरूक करें। इस पर कई प्रधानों ने आपत्ति करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के खाते में विकास कार्य के लिए धन नहीं आ रहा है। गांव के लोग प्रधान से विकास कार्य जल्दी कराने की अपेक्षा कर रहे हैं। प्रशासन केवल ग्राम प्रधानों पर दबाव बना रहा है। डीपीआरओ ने दो लाख रुपये तक के कार्य के लिए ब्लॉक स्तर से आईडी जारी कराने के ग्राम प्रधानों की मांग पर संबंधित शासनादेश का अवलोकन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों से लोगों को बहुत अधिक अपेक्षाएं होती हैं। सड़क, बिजली, जल निकासी, पेयजल आदि के मामलों में जनता सीधे ग्राम प्रधान से ही सवाल जवाब करती है। इसलिए ग्राम प्रधानों को इन मामलों में प्रशासन की तरफ से भरपूर मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने पडरौना नगर पालिका के संभावित विस्तार में शामिल होने वाले गांवों के अलावा हाटा व कुशीनगर नगर पालिका बनाने के लिए शामिल किए गए गांवों का मामला उठाते हुए कहा कि वहां के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल शेष बचा है। इन गांवों में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में विरेंद्र कुमार सिंह, ब्रजमोहन प्रसाद, हेमंत गुप्ता, अजीत दूबे, पप्पू चौहान, सुशील कुमार श्रीवास्तव, चुन्नू लारी, ओमप्रकाश यादव, जनार्दन सिंह, नंदलाल तिवारी, जनार्दन यादव, अनूप सिंह, मनोज कुमार गोंड़, विरेंद्र कुुमार, यशवंत सिंह, जाकिर हुसैन सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।