फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 people injured in accident

अलग-अगल हुए सड़क दुर्घटना में 12 घायल, एक की मौत

Sun, 06 Mar 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
12 people injured in accident
अलग-अगल हुए सड़क दुर्घटना में 12 घायल, एक की मौत
विज्ञापन

तरयासुजान क्षेत्र के हरिहरपुर, एनएच स्थित कौवापट्टी पेट्रोल पंप और पुराने सेल टेक्स बैरियर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज/डिबनी बंजरवा। तरयासुजान थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। एक साथ इतने घायलों के अस्पताल पहुंचने पर वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही तमकुहीराज चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों की तिमारदारी में लगी रही। उधर, घटना की जानकारी होने पर एसडीएम ने भी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और मरीजों को बेहतर इलाज का भरोसा दिया।
रविवार दोपहर बिहार के गोपालपुर क्षेत्र के करवतही निवासी मोनम अंसारी (38) बाइक से एक व्यक्ति के साथ समउर बाजार की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान हरिहरपुर गांव के सामने पहुंचे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइकों के टकराने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर आई ही थी कि तभी फोरलेन स्थित कौवापट्टी पेट्रोल पंप के पास बस एवं कंटेनर में भिड़ंत हो गई। इसमें कुलदीप (17) निवासी बरोली बिहार गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी बबलू (27), विनोद कुमार (52), प्रभावती (45), बिहार के यादोपुर निवासी विशाल कुमार (24), अनीस (17), बिहार के नौतन बेतिया निवासी शत्रुघ्न (22), सोनू कुमार (19) और नाती चौबीस परगना पश्चिम बंगाल के निवासी एसएसबी के इंस्पेक्टर राकेश कुमार प्रसाद (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे बहादुरपुर चौकी प्रभारी धनंजय राय व एसआई विकास राय समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। इसके कुछ समय बाद तमकुहीराज की ओर से बिहार की तरफ जा रहे धौरहरा मेला थाना कटेया निवासी कमलेश (40) को फोरलेन पर पुराने सेल टेक्स बैरियर के पास किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। इन हादसों में एक साथ अस्पताल पहुंचे घायलों को देखकर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता एवं डॉ. दिग्विजय राय ने गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में बाइक हादसे में शिकार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मोनम अंसारी एवं कमलेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही तमकुही एसडीएम डॉ. छेदीलाल सोनकर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने सभी घायलों का बेहतर उपचार का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे में हुए तीन हादसे, पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मी हलकान
तमकुहीराज। स्थानीय सीएचसी पर सड़क हादसे के शिकार एक के बाद एक लगातार 12 घायलों के आने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चारों तरफ मरीजों की चीख पुकार मच गई। पुलिस एवं स्वास्थ कर्मी मरीजों को लेकर हलकान रहे।

जनरल वार्ड में मात्र आठ बेड की व्यवस्था होने के चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाना पड़ा। तीन मरीज गंभीर रूप से घायल थे। उनकी हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई। चिकित्साधिकारी दिग्विजय राय ने बताया कि अन्य दोनों ही मरीज खतरे में हैं। तत्काल चिकित्सा नहीं मिल पाई तो कुछ भी हो सकता है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता का कहना था कि केंद्र पर सर्जन की तैनाती नहीं होने से गंभीर घायलों का तत्काल उपचार करना संभव नहीं हो पाता है। प्राथमिक उपचार के बाद यथा संभव उपचार के बाद ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed