फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 kg ganja recovered, two arrested

साढ़े बारह किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
12 kg ganja recovered, two arrested
साढ़े बारह किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को साढ़े बारह किलोग्राम गांजा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी बरवा राजापाकड़ गांव के भरवलिया टोला के पास की गई।
इसकी जानकारी एसपी विनोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों का नाम असगर अली निवासी शंकरपुर थाना तुर्कपट्टी हाल मुकाम मिश्रौली थाना सेवरही और भोला निवासी बाघाचौर थाना तरयासुजान है। इनके पास एक कट्टा कारतूस भी बरामद हुआ है। तीसरा शख्स भाग निकला। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ जितेंद्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

थाने में हुआ प्रेमी युगल का निकाह
तमकुहीरोड। तरयासुजान थाने में शुक्रवार को घरवालों की सहमति पर एक प्रेमी युगल का निकाह हुआ। वे घरवालों के विरोध के चलते घर छोड़कर चले गए थे। निकाह के बाद पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार युगल को पकड़कर पुलिस थाने ले आई और उनके घरवालों की सहमति पर दोनों का थाने में निकाह हुआ। आधारकार्ड में दोनों बालिग हैं। पुलिस की मौजूदगी में मौलाना अब्दुल हकीम ने निकाह कराया।

प्राथमिक विद्यालय का मोटर चोरी
कसया। प्राथमिक विद्यालय सपहां से बृहस्पतिवार की रात में विद्युत मोटर चोरी हो गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक प्रेरणा सिंह ने कसया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने थाने में दिए गए तहरीर में कहा कि कुछ दिन पूर्व ही मोटर लगाया गया था। शुुुक्रवार को विद्यालय पहुंचनेे पर वह गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed