{"_id":"5f5a29ac8ebc3e60db143e10","slug":"12-accused-has-gone-to-jail-kushinagar-news-gkp364956355","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल के चेहरे पर कालिख पोतने का मामलाः सभासद प्रतिनिधि समेत 12 को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल के चेहरे पर कालिख पोतने का मामलाः सभासद प्रतिनिधि समेत 12 को जेल
Fri, 11 Sep 2020 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
jail...
- फोटो : amar ujala
नगर पालिका हाटा क्षेत्र के एक मुहल्ले में प्रेमी युगल के चेहरे पर कालिख पोत कर घुमाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। हाटा कोतवाली पुलिस ने आरोपी सभासद प्रतिनिधि समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार को एक प्रेमी युगल का वीडियो वायरल हुआ था। पंचायत के हुक्म पर इस प्रेमी युगल के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाने का मामला सार्वजनिक होते ही हाटा कोतवाली पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अनुचित ढंग से भीड़ जुटाने, स्त्री की मर्यादा भंग करने व आपदा प्रबंध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में छह नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने इस प्रकरण में सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद बुधवार की रात ही आरोपी सभासद प्रतिनिधि हामिद अंसारी के अलावा कमालुद्दीन, मजीद, अनवर, शौकत, जुमराती, दाउद अंसारी, हलीम, रफीक, खुर्शीद, औरंगजेब और मनौवर अंसारी को हिरासत में लिया था। पूछताछ व मेडिकल परीक्षण के बाद इन सभी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि प्रेमी युगल को पकड़ कर सार्वजनिक रूप से उनका अपमान करने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में चौकीदार की तहरीर पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उस मुहल्ले के सभासद प्रतिनिधि समेत 12 लोगों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।