फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   model code of conduct

डीएम और एसपी की मौजूदगी में उतारे पोस्टर-बैनर

Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
model code of conduct
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद देर रात पडरौना नगर में होड़िंग पोस्टर हटवाते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स हटवाए जा रहे हैं। डीएम और एसपी ने देर रात तक पडरौना नगर में होर्डिंग्स और पोस्टर हटवाया।
विज्ञापन


डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह और एसपी राजीव नारायण मिश्र, सीडीओ रामसूरत पांडेय, एसडीएम रामकेश यादव की अगुवाई में लेखपाल योगेंद्र गुप्ता और अन्य राजस्व कर्मचारियों व नगर पालिका कर्मचारियों ने सड़क के दोनों तरफ लगे बिजली के पोल व अन्य स्थानों पर लगे बैनर पोस्टर हटवाए। करीब रात डेढ़ बजे तक चले अभियान में शहर के कठकुइयां मोड़, सुभाष चौक, रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, तिलक चौक, कॉलेज रोड, दरबार रोड, जटाहां रोड से बैनर पोस्टर हटवाया गया।
विज्ञापन


तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाए गए। इस दौरान जवही मलही मुस्तकिल के लेखपाल धर्मेंद्र प्रसाद से गौराहा बाजार चौराहे पर कुछ अराजक तत्व उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज लोगों ने उसके साथ अभद्रता की। मारपीट पर उतारु हो गए और उन्हें बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम अरविंद कुमार, तरयासुजान एसओ सुशील कुमार सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, तहसील अध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र, देवचंद्र प्रसाद, जयंत गुप्ता, रजनीश उपाध्याय, ओमप्रकाश प्रसाद, धर्मेंद्र प्रजापति, अश्वनी राय आदि मौके पर पहुचे और बंधक लेखपाल को छुड़ाया। पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed