फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   लोकरंग जोगिया महोत्सव

लोकरंग जोगिया महोत्सव

Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
लोकरंग जोगिया महोत्सव
मॉरीशस से आएगी 24 महिलाओं की टीम
विज्ञापन

कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी मेें 11 और 12 अप्रैल को होने वाले लोकरंग-2019 गिरमिटा महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। सुभाष चंद कुशवाहा बताते हैं कि गौरव की बात है कि मॉरीशस की गीत गवाई टीम 24 महिलाओं के साथ कार्यक्रम में भाग लेने आ रही है। मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी, सरिता बुधू ने 1884 में गए भारतीय मजदूरों के पुरनिया लोगों से, दादी, नानी से सुने पूर्वी भोजपुरी गीतों को, शादी विवाह, तीज त्योहार आदि के गीतों को बचाने के लिए 25 स्कूल खोले। यूनेस्को ने उनके प्रयास को देख कर 2016 में मॉरीशस की गीत गवाई टीम को मानवता और संस्कृति की हिफाजत का अद्भुत प्रयास मानते हुए विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी। अभी तक यह टीम भारत नहीं आई है। वैसे सरिता बुधू कुंभ में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में वहां के प्रधानमंत्री के साथ आई थीं। टीम के यहां आने पर किराए के मद में ही करीब 30 से 40 लाख रुपये खर्च होंगे, जो मॉरीशस का सांस्कृतिक मंत्रालय वहन कर रहा है। लोकरंग की गुणवत्ता से अब दुनिया भर के भोजपुरी भाषी प्रभावित हो रहे हैं। यह विशुद्ध गांव का कार्यक्रम है और बिना किसी कारपोरेट सहयोग से चलाया जाता है। मंच पर राजनीतिक लोगों के बजाय, लोक कलाकारों, साहित्यकारों और रंगकर्मियों को रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed