फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gasoline not available for two days

दो दिन से नहीं मिल रहा पेट्रोल

Fri, 22 Jun 2018 11:48 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 22 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gasoline not available for two days
Demo - फोटो : Demo
तमकुहीराज। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक दिक्कत शादी विवाह में जाने वाले वाहन चालकों को हो रही है। लोगों को तेल के लिए एक पंप से दूसरे पंप पर दौड़ लगाना पड़ रहा है। तमकुहीराज क्षेत्र के कस्बा में एक, माधोपुर मंझरिया में दो और विशुनपुरा में एक समेत कुल चार पेट्रोल पंप है। इन पंपों पर बृहस्पतिवार से तेल नहीं होने का बोर्ड लगा दिया गया है। अपने वाहनों में डीजल, पेट्रोल भरवाने के लिए चालक एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर लगाते रहे। लग्न का समय होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का कहना था कि तेल की कीमत घटने वाली है, इसके चलते पेट्रोल पंप संचालक तेल नहीं बेच रहे हैं। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तेल नहीं मिलने की जानकारी नहीं थी। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed