फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बदहाल पड़ा मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र

बदहाल पड़ा मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र

Tue, 19 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बदहाल पड़ा मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र
child

विज्ञापन

मथौली बाजार (कुशीनगर)। मोतीचक ब्लॉक के अजीजनगर गांव में दस वर्ष पहले बना स्वास्थ्य उपकेंद्र देखरेख के अभाव में अभी से खंडहर हो चला है। इसकी चहारदीवारी ढहने लगी है तथा छत भी गिरने लगी है। गांव के लोगों ने इसमें भूसा, लकड़ियां आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया है। यहां तक कि भवन बनने के दस वर्ष बाद भी यह हैंडओवर नहीं हुआ है।

मोतीचक सीएचसी के अंतर्गत आने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र का भवन बने 10 वर्ष हो गए, लेकिन इसमें स्वास्थ्य कर्मियों की तैैनाती तो दूर, यह स्वास्थ्य विभाग को अभी तक हस्तगत भी नहीं हुआ है। यहां के लोगों को टीकाकरण सहित अन्य जरुरतों के लिए चार किलोमीटर दूर मथौली बाजार में स्थित सीएचसी में जाना पड़ता है। रामधानी, छट्ठू यादव, प्रमोद मिश्रा, महेंद्र, अमरनाथ पटेल, रमेश शर्मा, राजेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन की मरम्मत कराकर यहां एएनएम को तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed