{"_id":"59a809b14f1c1bf5278b4a05","slug":"11504184753-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडरौना चीनी मिल के कर्मचारियों ने शुरू किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडरौना चीनी मिल के कर्मचारियों ने शुरू किया आंदोलन
Updated Thu, 31 Aug 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। चीनी मिल कर्मियों ने बृहस्पतिवार को मिल गेट पर प्रदर्शन किया। मिल चालू कराने की मांग कर रहे इन लोगों ने 25 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी। इसकी सूचना के लिए कर्मियों ने सांसद, गृह मंत्री व प्रधानमंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भी भेजा है।
पडरौना चीनी मिल गेट पर मजदूर नेता रमाकांत पांडेय की अगुवाई में एकत्र हुए कर्मचारियों ने बैठक कर चीनी मिल की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद मिल चलवाने के लिए आंदोलन करने पर सहमति बनी। बैठक के बाद मिल कर्मचारियों ने गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना था कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की जनसभा में नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सरकार बनने पर चीनी मिल चलवाने का वादा किया था। अब केंद्र व प्रदेश दोनों जगह ही भाजपा की सरकारें हैं तो मिल चालू होनी चाहिए। श्रमिकों ने कहा कि सरकार अब इस फैक्ट्री को चलाने या नीलाम करने के लिए तत्काल निर्णय ले। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 25 सितंबर को कर्मचारी सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
इस दौरान अयूब अली, संजय शर्मा, सुभाष, छेदी लाल, मोहम्मद इस्माइल, उमेश श्रीवास्तव, रामवृक्ष, सुरेंद्र शर्मा, इंद्रजीत, अशोक पांडेय, राजेंद्र शर्मा, दूधनाथ, श्याम बदन, विजय प्रकाश सिंह, मुहम्मद फारूख, कृपा शंकर मिश्र, हरिश्चंद्र, रामस्नेही, मोहन सिंह, राजेश, शंभू तिवारी, प्रेम यादव, नगीना आदि मौजूद रहे।