{"_id":"599093204f1c1b85338b4607","slug":"11502647072-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की मौजूदगी में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की मौजूदगी में चला सफाई अभियान
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
260 सफाई कर्मियों संग डीएम ने कराई सफाई
गंदगी के बीच संचालित हो रही आइसक्रीम फैक्ट्री को सील कराया
जिले के सभी निकायों के सफाई कर्मचारी लगाए गए थे
18 दुकानदारों को नोटिस भेज जुर्माना लगाने का निर्देश
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा।
रविवार को डीएम आंद्रा वामसी की अगुवाई में हाटा कस्बे में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इसमें जनपद के सभी निकायों के सफाई कर्मचारी लगाए गए थे। 18 दुकानों के आगे गंदगी मिलने पर डीएम ने उन्हें नोटिस भेजकर जुर्माना वसूलने कर निर्देश दिया। वहीं गंदगी के बीच संचालित की जा रही एक आइसक्रीम फैक्ट्री को सील करवा दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से डीएम ने हाटा केन यूनियन चौराहे से इस अभियान की शुरुआत कराई। इस अभियान के लिए नगरपलिका परिषद हाटा, कुशीनगर, पडरौना, नगरपंचायत रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा और सेवरही के सफाई कर्मचारियों की कुल 15 टीमें बनाई गई थी। उन्हें सफाई के लिए मुहल्ले आवंटित किए गए थे।
डीएम ने पैदल ही पूरे कस्बे घूम-घूम कर अपने सामने सफाई कराई। इस दौरान गोरखपुर चौराहे से लेकर कप्तानगंज चौराहा तक हाइवे के सर्विस लेन पर दुकानों और घरों के सामने गंदगी देखकर नाराजगी जताई और जेसीबी मशीन से वहां पड़ी मिट्टी और कूड़े हटवाए। यहां से वह रहमतनगर मुहल्ले में दाखिल हुए और कई जगह गंदगी देखकर नाराजगी जताते हुए 100 सफाई कर्मचारियों की टीम इस मुहल्ले में लगाकर सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान वह दुकानदारों को चेतावनी देते रहे कि जिसके भी दुकान के सामने गंदगी मिलेगी, उसका चालान कर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। रहमत नगर से मुख्य बाजार सब्जी मंडी होते हुए डीएम बाजार चौक पर पहुंचे, जहां से ब्रह्मस्थान मुहल्ला, छोटी मस्जिद होते हुए अंबेडकरनगर मुहल्ले में पहुंचे। इस इलाके की साफ सफाई से डीएम काफी संतुष्ट दिखे। इसी बीच डीएम की नजर पुरानी पानी टंकी के पास संचालित हो रही आइसक्रीम फैक्ट्री पर पड़ी, जिसके सामने काफी गंदगी थी। डीएम ने उस फैक्ट्री को सील करने का निर्देश दिया और उसमें ताला बंद कराकर चाबी खुद ले लिया। डीएम ने कहा कि अन्य कस्बे के हिसाब से हाटा कस्बा काफी साफ है। एक दो जगहों पर ही अधिक गंदगी मिली है। सफाई के प्रति सभी को जवाबदेह होना होगा। सफाई के प्रति लापरवाही बरतने वाले 18 लोगों का चालान किया गया है। नोटिस भेजकर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम विपिन कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष राधा नाथानी के पति नंद किशोर नाथानी, अधिशाशी अधिकारी अजय सिंह, हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, नागेंद्र सिंह, नगर पंचायत हाटा के कर्मचारी विजेंद्र मणि, अक्षैवर मणि, पंकज भारद्वाज, गामा यादव, रमाशंकर गुप्ता सहित सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।