फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   खड्डा क्षेत्र में गंडक नदी के किनारे बसे गांवों का मामला

खड्डा क्षेत्र में गंडक नदी के किनारे बसे गांवों का मामला

Fri, 07 Jul 2017 06:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खड्डा क्षेत्र में गंडक नदी के किनारे बसे गांवों का मामला
कुशीनगर। गंडक नदी के किनारे बसे खड्डा क्षेत्र के एक दर्जन गांव बरसात के चार महीने टापू बन जाते हैं। ऊफनाई गंडक नदी कभी इनके खेत को निगल जाती है तो कभी मकान को। इन चार महीनों में अगर गांव में कोई बीमार पड़ गया तो उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना किसी जंग से कम नहीं है। महज आठ किलोमीटर दूर खड्डा कस्बे तक पहुंचने के लिए लोगों को जंगल व पानी के बीच करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर बिहार के रास्ते एनएच 28 बी तक आना पड़ता है।
विज्ञापन

खड्डा ब्लॉक का कुछ हिस्सा गंडक नदी की तलहटी में है। बिहार बार्डर से सटा यह इलाका हर वर्ष बाढ़ की त्रासदी झेलता है। लंबे समय तक सुर्खियों में रहे इस इलाके के गांव मरचहवा में वर्ष 1989 में जंगल पार्टी के डकैतों ने 14 लोगों को एक लाइन में खड़ा करके गोली मार दी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने दो साल के अंदर इस क्षेत्र के विकास का आश्वासन दिया था, लेकिन ढाई दशक बाद भी बाढ़ से बचाने की बात कौन कहे, इन गांवों में जाने के लिए बढ़िया सड़क तक नहीं बन पाई।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इस इलाके में बरसात के चार महीने स्कूल में छुट्टी रहती है। वजह यह कि गांव के साथ स्कूल में भी पानी भर जाता है। गांव से पानी घटता है तो भी रास्ता नहीं होने की वजह से अध्यापक स्कूल नहीं जाते। ग्रामीण कन्हैया, पारस, चंद्रभान बताते हैं कि मरचहवा दक्षिण टोला व बसंतपुर स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षक ही नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed