{"_id":"5950ee304f1c1b7f2d8b477a","slug":"11498476080-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट ठीक करते समय बिजली आने से मिस्त्री झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट ठीक करते समय बिजली आने से मिस्त्री झुलसा
Updated Mon, 26 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बिजली के पोल पर चढ़कर गड़बड़ी ठीक कर रहा एक मिस्त्री अचानक सप्लाई शुरू हो जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने गांववालों के साथ उप केंद्र पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात रहे एसएसओ पर कार्रवाई और घायल बिजली मिस्त्री का सरकारी खर्च पर इलाज कराने की मांग की।
खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव निवासी रामबेलास यादव विद्युत विभाग की तरफ से नामित ठेकेदार के अंडर में बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने खड्डा विद्युत उप केंद्र से शट डाउन लिया और सिसवा गोपाल गांव के ही एक पोल पर चढ़कर गड़बड़ी ठीक करने लगे। गड़बड़ी ठीक करने के दौरान ही अचानक उपकेंद्र से सप्लाई चालू कर दी गई। पोल पर चढ़े रामबेलास करंट की चपेट में आकर झुलस गए और नीचे गिर पड़े। इसके बाद आसपास के लोग दौड़े और उन्हें तुर्कहां सीएचसी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शट डाउन लेने के बावजूद विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति चालू किए जाने से उनके साथियों में नाराजगी है। बिजली मिस्त्री के साथी श्रीकांत, उमेश आदि ने बताया कि जिस एसएसओ ने लाइन चालू किया है, उसके चलते पहले भी इस तरह की दुर्घटना हो चुकी है। जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने गांववालों के साथ उपकेंद्र पहुंचकर नाराजगी जताते हुए दोषी एसएसओ पर कार्रवाई करने, सरकारी खर्च पर झुलसे मिस्त्री का इलाज कराने तथा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।