फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जिले में पहुंची फैनी तूफान

जिले में पहुंची फैनी तूफान

Fri, 03 May 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिले में पहुंची फैनी तूफान
आंधी के साथ बारिश से सड़कों पर लग गया पानी
विज्ञापन

जलभराव से राहगीरों की बढ़ीं मुश्किलें, गर्मी से मिली राहत
आम, लीची और गेहूं की फसलों को नुकसान, सब्जी, गन्ने को मिलेगा लाभ

पडरौना। शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और फिर आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से राहत मिल गई। करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। कुछ समय के लिए बिजली भी बाधित हो गई। पोल-तार गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। पडरौना नगर में कठकुइयां मोड़ पर पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। गेहूं की फसल भीग जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आम और लीची को नुकसान होने की आशंका है। गन्ना और सब्जी की फसल के लिए बारिश मुफीद मानी जा रही है।
तेज हवा के झोंको से आम और लीची फल गिर गए। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि विभाग की तरफ से किसानों को पहले ही अलर्ट किया गया था। अधिकांश किसान गेहूं की मड़ाई कर चुके हैं। हालांकि आंधी से आम, लीची आदि को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं होगा। गन्ना और सब्जी किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश से गन्ना, मक्का, सब्जी आदि फसलों को फायदा हुआ है। क्षेत्र के पप्पू राय, ब्रजेश पांडेय, सुरेंद्र राय, विभूति गुप्ता, अखिलेश तिवारी, दयाशंकर तिवारी आदि ने बताया कि बारिश से इन फसलों की सिंचाई की बाट खोज रहे किसानों को राहत मिली है। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी व बारिश के चलते खेतों में काट कर छोड़े गए गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। खेतों में पानी लग जाने से गेहूं अंकुरित होने का खतरा बढ़ गया है। नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार, तेज आंधी और गरज के साथ बारिश से गेहूं के साथ केले के पेड़ गिर गए हैं। पेड़ की डालियां गिरने से गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके अलावा कई लोगों की झोपड़ियां और कटरैन गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed