फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   krishak mela

महागठबंधन नहीं, ठगबंधन है : सूर्यप्रताप शाही

Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
krishak mela
तमकुहीराज में आयोजित किसान मेला में किसानों को संबोधित करते प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही । - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। सपा-बसपा का महागठबंधन नहीं बल्कि यह महा ठगबंधन है। इन लोगों ने देश को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार किसानों तथा देश के विकास में लगी हुई है। 2022 के पूर्व किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। सरकार इसके लिए कारगर कदम उठा रही है। जिसके परिणाम भी सामने आने लगे है।
विज्ञापन


ये बातें शनिवार को फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज में भारतीय सब्जी अनुसंधान परिषद एवं कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी की ओर से आयोजित कृषक मेला में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार कृषि व किसानों के प्रति उदासीन बनी रह, जिससे प्रदेश का किसान कर्ज व आर्थिक बोझ से दबता चला गया।
विज्ञापन


भाजपा सरकार वर्ष 2022 तक हर हाल में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है। इसके लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों की लागत कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नई तकनीक से अधिक से अधिक पैदावार के लिए कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बीज की लागत कम करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। इस वर्ष दो हजार क्विंटल बीज मुफ्त में किसानों को दिए गए। जिससे प्रदेश के 22 हजार किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीज उत्पादन पर किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि रजिस्ट्रेशन करा लेने पर किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान पर बीज मुहैया कराया जा रहा है। अनुदान की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि सपा सरकार के पांच वर्षो में मात्र सात लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई थी। जबकि भाजपा सरकार ने वर्ष 2017-18 में 45 लाख मीट्रिक टन व वर्ष 2018-19 में 52 लाख 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की है।


कार्यक्रम को कुशीनगर के सांसद राजेश पांडेय, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, विजय दूबे, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. अशोक राय, डॉ. अखिलेश दूबे, डॉ. आरएन प्रसाद, डॉ. अजय राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान जेपी शाही, लल्लन मिश्र, अंजली साहू, योगेश कुमार, दिवाकर, आदित्य, अजय राय, अरुण प्रताप सिंह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, पारसनाथ सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed