{"_id":"5b181b174f1c1bb06e8b68eb","slug":"111528306455-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल, वनस्पति व आईसक्रीम की हुई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल, वनस्पति व आईसक्रीम की हुई सैंपलिंग
Wed, 06 Jun 2018 11:10 PM IST
kushinagar
kushinagar
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पडरौना। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को रामकोला और कप्तानगंज कस्बे में छापेमारी की। एसडीएम की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के दौरान रामकोला की एक दुकान में एक्सपायरी डेट का वनस्पति व सरसों का तेल मिला। सैंपलिंग के बाद शेष सामान नष्ट कराया गया। कप्तानगंज में आईसक्रीम बनाने वाले तीन कारखानों पर छापेमारी किया गया। यहां एक कारखाने को सीज कर दिया गया। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले एक थोक विक्रेता के यहां छापेमारी हुई। यहां बड़ी संख्या में बिना ब्रांड व एक्सपायरी डेट वाले सरसों के तेल व वनस्पति घी मिलने की बात कही जा रही है। सेंपलिंग के बाद शेष सामान नष्ट कराया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार के साथ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम औतार सिंह यादव की अगुवाई में यह कार्रवाई हुई। दोनों अधिकारियों ने बताया कि सेंपलिंग की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को एसडीएस ने कस्बे के तीन आइस्क्रीम बनाने वाले कारखानों पर छापेमारी की। इसमें से एक पास कोई वैध कागज नहीं होने के चलते सीज किया गया। शेष दो कारखानों से आईसक्रीम की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।