फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   100 धावकों ने लगाई दौड़

100 धावकों ने लगाई दौड़

Sun, 12 Nov 2017 05:05 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 12 Nov 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
100 धावकों ने लगाई दौड़
हरी झंडी ‌दिख्‍ााया - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर) । कुशीनगर महोत्सव के अंतिम दिन ‘दौड़ेगा कुशीनगर, दौड़ेगा देश’ थीम के तहत महुअवा बुजुर्ग स्थित गुप्तकालीन सूर्य मंदिर से कुशीनगर बुद्धस्थली तक मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय जनसमूह की उपस्थिति में ऐतिहासिक सूर्य मंदिर से धावकों को भारतीय महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोना चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


इस मैराथन में 100 पुरुष व महिला धावकों ने प्रतिभाग किया। मैराथन धावकों के लिए 17 किलोमीटर की दूरी में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गयी थी। भारतीय महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान सोना चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि रविवार को प्रात: सात बजे धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि सूर्य और बुद्ध दोनों भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बास्केट बाल टीम के पूर्व कप्तान त्रिदीप राय ने कहा कि खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा का अनवरत प्रदर्शन करते रहना चाहिए। आयोजक विनय राय ने कहा कि अपनी जन्मभूमि को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इस आयोजन की अंत: प्रेरणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जितेंद्र प्रताप राव, विनय कांत मिश्र, प्रधान आनंदेश्वर शाही, वीरेंद्र शाही, प्रवीण शाही, नवीन शाही, मुन्ना शाही, रामप्रवेश यादव, अमित शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed