फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

Wed, 28 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
कुशीनगर। जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने बुधवार की शाम करीब छह बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां प्रभारी मंत्री से मरीजों ने इलाज के लिए रुपये लेेने की शिकायत की। कई बेडों पर चादर नहीं थी, दवा कम होने व अन्य कमियां मिलने पर मंत्री ने सीधे स्वास्थ्य मंत्री से मोबाइल पर बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके अलावा डीएम को भी स्थिति में सुधार लाने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होने वाली जिला योजना समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र उर्फ मोती सिंह बुधवार की शाम जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने अपनी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता के बाद मंत्री ने डीएम आंद्रा वामसी, सांसद राजेश पांडेय, विधायक रामकोला रामानंद बौद्ध आदि के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां मंत्री को कई मरीजों ने इलाज के लिए रुपये लेने की शिकायत की। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। कई बेडों पर चादर तक नहीं थे। मरीजों ने दवा भी कम मिलने की शिकायत की। कुछ लोगों ने बाहर से भी दवा खरीदकर लाने की शिकायत की। इससे नाराज मंत्री ने मोबाइल पर स्वास्थ्य मंत्री से बात कर इसकी जानकारी दी तथा स्थिति में सुधार के लिए अपने स्तर से कार्रवाई करने की बात कही। मंत्री ने जिला अस्पताल के सीएमएस व सीएमओ को भी स्थिति में सुधार के लिए चेतावनी दी। मंत्री ने डीएम आंद्रा वामसी को मरीजों के आरोप की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने और दो दिन के भीतर उन्हें भी इससे अवगत कराने को कहा। अचानक हुई इस जांच व मंत्री के सख्त तेवर से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान जिला अस्पताल के कई डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी तथा अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed