{"_id":"594fa0714f1c1b581e8b463b","slug":"111498390641-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव की शिनाख्त नहीं हो पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव की शिनाख्त नहीं हो पाई
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में रविवार की सुबह एक खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र में आए दिन अज्ञात शव मिलने एवं हत्या की घटनाएं हो रही हैं। रविवार की सुबह ओझवलिया गांव के एक खेत में खून से लथपथ शव मिला। मृतक का चेहरा मिट्टी से सना हुआ था। उसकी उम्र करीब 18 वर्ष आंकी जा रही है। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गांववालों की सूचना पर एसओ तरयासुजान मयफोर्स पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। घटनास्थल से पुलिस ने एक चाकू, चार-पांच फेवीक्विक सहित घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया। मौके पर पहुंचे सीओ तमकुहीराज जनार्दन तिवारी ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मातहतों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध मे एसओ तरयासुजान सत्येंद्र कुंवर का कहना था कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।