फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 new corona patients found, 13 people recovered

कोरोना के 11 नए मरीज मिले, 13 लोग ठीक भी हुए

Sat, 07 Nov 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
11 new corona patients found, 13 people recovered
कोरोना के 11 नए मरीज मिले, 13 लोग ठीक भी हुए
विज्ञापन

पडरौना। जिले में कोरोना संक्रमण की दर तो तीन प्रतिशत से नीचे आ गई है लेकिन संक्रमितों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। शुक्रवार को भी 11 नए मरीज आए। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5410 हो गई है। राहत की बात यह है कि 13 पुराने मरीज भी ठीक हुए हैं जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या भी 5195 हो गई है। अब तक 57 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 190677 लोगों की कोरोना जांच हुई है। शुक्रवार को भी 1175 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके अलावा शुक्रवार को 917 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट मिली, जिसमें से 906 निगेटिव व 11 लोग पॉजिटिव पाए गए। बृहस्पतिवार तक संक्रमितों की संख्या 5399 थी, शुक्रवार को नए मरीज मिलने के बाद संख्या बढ़कर 5410 हो गई। इसके अलावा शुक्रवार को पहले से संक्रमित 13 लोग ठीक भी हुए। अब ठीक होने वालों की कुल संख्या भी बढ़कर 5195 हो गई है। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 158 रह गई है।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण दर 1.19 प्रतिशत व कुल संक्रमण दर 2.83 प्रतिशत रहा। जबकि ठीक होने वालों की दर भी पहली बार 96 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। अब कुल ठीक होने वालों की दर 96.02 प्रतिशत पहुंच गई है। मृत्यु दर भी 1.05 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने एवं मास्क व सैनेटाइजर के प्रयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed