{"_id":"58cee08a4f1c1be6431a1d9f","slug":"107-female-candidates-got-courage-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"107 महिला अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
107 महिला अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
काउंसिलिंग
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। प्राथमिक स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए चल रही काउंसिलिंग के दूसरे दिन जिले में 107 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। पहले दिन 81 पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई थी। पहले दिन हुए हंगामे को देखते हुए दूसरे दिन बीएसए समेत अन्य अफसर दिन भर बीआरसी परिसर में जमे रहे। छूटे हुए सभी अभ्यर्थियों को सोमवार को अवसर मिलेगा।
इस भर्ती के लिए कुशीनगर जिले में 104 पदों के सापेक्ष काउंसिलिंग चल रही है। पहले दिन कट ऑफ मेरिट के हिसाब से 450 पुरुष आवेदकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। पहले दिन की काउंसिलिंग के दौरान दोपहर बाद हंगामा हो गया था। कुछ आवेदकों ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कांउसिलिंग का आरोप लगाया था।
काउंसिलिंग के दूसरे दिन रविवार को सुबह 10 बजे से बीएसए मनोज कुमार मिश्र और बीईओ अजय कुमार तिवारी की मौजूदगी में प्रात: 10 बजे से काउंसिलिंग शुरू हुई। बीएसए के अनुसार दूसरे दिन 256 महिला आवेदकों को बुलाया गया था, जिसमें से शाम पांच बजे तक 107 महिला अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेख जमा किए। तमाम आवेदक कागजी खानापूरी नहीं कर पाने के चलते काउंसिलिंग से वंचित रह गए हैं। ऐसे सभी लोगों को सोमवार को एक और अवसर दिया जाएगा। बीएसए ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाली यह काउंसिलिंग पूरी तरह शासनादेशों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी का प्रमाण पत्र संदिग्ध या फर्जी है तो उसे जांच के दौरान ही पकड़ा जा सकता है। कुछ लोग बेवजह दबाव बनाने के लिए आवेदकों को काउंसिलिंग से रोक रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोकने पर हंगामा हुआ था। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को कोई परेशानी हो तो वे सीधे संपर्क कर सकते हैं। काउंसिलिंग सूची में जिनका नाम है उन्हें अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता है।