फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1304 tricolour made in 5 minute

पांच मिनट में बनाए 1304 राष्ट्रीय ध्वज

Thu, 14 Mar 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
1304 tricolour made in 5 minute
कुशीनगर के पडरौना नगर के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में गुबारा उड़ा कर संदेश देतीं शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजय लक्ष्मी मौर्य । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना (कुशीनगर)। पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों की याद में गुरुवार को सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने पांच मिनट में एक साथ 1304 राष्ट्रीय ध्वज बनाकर ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ में नाम दर्ज कराया। इस दौरान मौजूद ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ से आए अधिकारी ने विद्यालय के डॉयरेक्टर डॉ. अरुण श्रीवास्तव को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी ने तिरंगा गुब्बारा उड़ाकर किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर विजय लक्ष्मी ने कहा कि मां भारती की सेवा में मेरे पति शहीद हो गए, यह मेरे लिए गर्व की बात है। भारत सरकार ने भी उनके बलिदान का सम्मान करते हुए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ की ओर से आए विनोद कुमार सिंह की देखरेख में विद्यालय के 1304 छात्रों ने एक साथ पांच मिनट में चार्ट पेपर पर राष्ट्रीय ध्वज बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया। सेंट जेवियर्स कप्तानगंज के डॉयरेक्टर आकाश चंद्रा ने विद्यालय के प्रयास की सराहना की। समारोह को महिला थाने की एसओ रेखा, डॉ. वीके सिंह, रवि लोहिया, डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शुभेंद्र नवनीत सिंह, अश्विनी पांडेय, संजय पांडेय, कुंदन सहाय, नीरू दूबे, निलेदिता सिंह, दीपक कसौधन, फणेंद्र मिश्र, दीपक राय, अरविंद कुमार पांडेय, सुशील पांडेय, अवध गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, अरुण कुमार, धर्मेंद्र, जयप्रकाश जायसवाल, सुनील मोदनवाल, शालिनी पांडेय, सुप्रिया पांडेय, ज्योति मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed