{"_id":"5b7aff7142c792463c04fc1d","slug":"101534787441-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज हुआ निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज हुआ निर्माण कार्य
kushinagar
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demo
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। 199 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने की कवायद चल रही है। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे है। जिसका नतीजा है उड़ान के लिए जरूरी निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा कराने के लिए तेजी के साथ काम किया जा रहा है।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग (एटीसी) के बगल में निर्माणाधीन फायर बिल्डिंग और रनवे लाइट का काम चल जा रहा है। मौसम साफ रहा तो फायर बिल्डिंग और रनवे लाइट का काम तीन से चार माह में पूरा हो जाएगा। बता दें कि एयरपोर्ट पर होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य का डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह की तरफ से दौरा कर जायजा लिया जाता रहा है। उनकी ओर से एटीसी और फायर बिल्डिंग निर्माण के कार्य का महीने में कई बार दौरा कर जायजा लिया गया। वहीं रिवाइंडर टेक्नो इलेक्ट्रिकल कंपनी रनवे के दोनों तरफ लाइटिंग का काम करा रही है। कंपनी के प्रोपराइटर आरएस त्रिपाठी ने बताया कि रनवे की लंबाई में दोनों तरफ लाइट लगवाई जानी है, इस कार्य में लगभग अभी चार माह का समय लगेगा। कहा कि रनवे लाइट का काम पूरा होने के बाद उसे विद्युत सब स्टेशन से जोड़ा जाना बहुत जरूरी होता है, अगर समय से ऐसा नहीं होता है तो लाइटिंग का काम अधूरा ही रह जाएगा।