फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The person giving birth thrown away

जन्म देने वाली ने फेंका, दूसरी ने लगाया कलेजे से

Sun, 17 Jun 2018 11:47 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 17 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
The person giving birth thrown away
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
रामपुर बुजुर्ग (कुशीनगर)। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय गांव में रविवार को एक महिला ने ममता की मिसाल पेश की। यहां एक नवजात को जन्म देने वाली मां ने मरने के लिए बांस के झुरमुट में फेंक दिया था। जिसे दुर्गावती नामक एक महिला ने कलेजे से लगा लिया है। उसने नवजात को अपने बेटे की तरह पालने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मुंडेरा उपाध्याय गांव के कैलाश सिंह के घर के सामने बांस का झुरमुट है। उसके बगल में ही जामुन का पेड़ है। रविवार सुबह कुछ लोग वहां जामुन तोड़ रहे थे, तभी बांस के झुरमुट से किसी नन्हे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पत्तों के ढेर के बीच एक नवजात पड़ा है। थोड़ी ही देर में बात पूरे गांव में फैल गई और नवजात को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग बच्चे को देखकर तरह-तरह की बातें करने लगे, लेकिन किसी ने आगे बढ़ कर उसे नहीं उठाया। इसी दौरान भीड़ के बीच से निकलकर दुर्गावती नामक महिला नवजात के पास पहुंचे और उसे उठाकर कलेजे से लगा लिया। महिला ने भीड़ के सामने ही एलान किया कि वह इस नवजात को अपने बेटे की तरह पालेगी। इसके बाद महिला बच्चे को लेकर हाटा सीएचसी पहुंची और डॉक्टर को दिखाया। चिकित्सक द्वारा बच्चे की हालत ठीक बताने पर वह उसे लेकर घर आ गई। मुंडेरा उपाध्याय गांव में दुर्गावती का मायका है। वह हाटा कस्बे के वार्ड नंबर 13 स्वामी विवेकानंद मोहल्ला की रहने वाली है।
विज्ञापन

बच्चे को घर लाने के बाद दुर्गावती बोली कि उसकी बेटे की हसरत पूरी हो गई। दरअसल, दुर्गावती की आठ बेटियां हैं, लेकिन बेटा नहीं है। उसने कहा कि बड़ी हसरत थी कि एक बेटा होता, जिसे भगवान ने आज इस तरह से पूरी कर दी। दुर्गावती ने बताया कि उसकी तीन बेटियों की शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed