फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जिले भर की मजिस्दों में रोजेदारों ने पढ़ी अलविदा की नमाज

जिले भर की मजिस्दों में रोजेदारों ने पढ़ी अलविदा की नमाज

Fri, 15 Jun 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले भर की मजिस्दों में रोजेदारों ने पढ़ी अलविदा की नमाज
जुमे की नमाज अदा करते। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। जिले भर की मस्जिदों में रोजेदारों ने पहुंचकर दोपहर में अलविदा की नमाज अदा की और अपने परिवार व वतन की खुशहाली की दुआ मांगी। इस बीच मस्जिदों के आस-पास काफी भीड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन ने भी अलविदा की नमाज के समय काफी मुश्तैदी दिखाई।
पडरौना नगर के जामा मस्जिद, छावनी के मदीना मस्जिद, नौका टोला और मुगलपुरा सहित सभी मस्जिदों में शुक्रवार को दोपहर में अलविदा की नमाज अदा की गई। इसके लिए आस-पास के इलाके से भी काफी संख्या में रोजेदार पहुंचे थे। रोजेदारों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और अपने परिवार के साथ साथ मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसी के साथ रोजेदार ईद की तैयारी में जुट गए। अलविदऱ की नमाज के दौरान पुलिस के जवान मस्जिदों के आस-पास तैनात रहे, ताकि नमाज अदा करने में रोजेदारों को कोई परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार नगर की मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो नमाजियों ने सड़कों पर दरी बिछाकर नमाज अदा की तथा अल्लाह के आगे सजदा कर दुआएं मांगी। इस मौके पर एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, एएसपी हरिगोविंद मिश्र, एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ ओमपाल सिंह, एसओ शैलेश कुमार सिंह, पीएसी और पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तुलसीनगर के शाही जामा मस्जिद में दोपहर 12.30 बजे सैकड़ों रोजेदारों ने बड़ी शिद्दत के साथ अलविदा की नमाज अदा की। इसी तरह मेहदिया, पिपरा मुस्तकील, कतौरा, पकड़िहार, बेलवारी पट्टी, सिराजनगर, विशुनपुरा, दोमाठ, तुर्कवलिया, परसा, भुलिया बाजार, सलेमगढ़, तरयासुजान, बभनौली सहित अन्य गांवों में स्थित मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा कर रोजेदारों ने मुल्क और आवाम की सलामती के लिए दुआएं मांगी। यहां क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, मधुरश्याम राय, त्रिभुवन जायसवाल सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर रोजेदारों को अलविदा की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद रोजेदार ईद की तैयारी और सामग्रियों की खरीददारी में जुट गए। कारी जिकरुल्लाह ने बताया कि शनिवार को सभी मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 8.30 बजे से ईद की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान शाकिर अली, अलाउद्दीन खान, सफदर हुसैन, मोहम्मद अली, जाकिर हुसैन, सगीर आलम, अशरफ अली, हासन अली, अब्दुल मन्नान, रेयाज हाशमी, जुल्फिकार अली, रकीब आलम, इमरान अजमेरी, मुर्तुजा अली आदि मौजूद रहे। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की मस्जिदों में शांति एवं सौहार्द के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दिन बतरौली बाजार, सिकटा, प्रधानपट्टी, लक्ष्मीपुर, बढ़वलिया, बालखंडी, सरेयां, घोरघटिया, खुशीपट्टी, परसौनी, अमवा, गंगौली, धरनीछापर, शिवपुर, खान टोला, सखवनिया, बरहज, कल्यानछापर आदि गांवों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र की सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा कुबेरस्थान थाने के एसओ राजेश कुमार मौर्या अपने हमराहियों के साथ नमाज की समाप्ति तक क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार हाटा के मुख्य बाजार स्थित जामा मस्जिद और उसके सामने सड़क पर अलविदा की नमाज अदा की गई। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुबह से ही पुलिस और प्रशासन के लोग मुश्तैद थे। कस्बे के जामा मस्जिद के सामने होने वाली नमाज के लिए साढ़े बारह बजे से ही रजिस्ट्री तिराहे और मुख्य बाजार के चौराहे पर यातायात रोक दिया गया। तय समय पर रोजेदारों ने नमाज अदा की। इसके अलावा छोटी मस्जिद, इस्लामिया मस्जिद, मदनी मस्जिद, रहमत मस्जिद में भी अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed