{"_id":"5a16b1b64f1c1b6a678bd6b0","slug":"101511436726-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसहर बस्ती की समस्याएं दूर कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसहर बस्ती की समस्याएं दूर कराने की मांग
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
दिया ज्ञापन।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही (कुशीनगर)। क्षेत्र के कई गांव के मुसहर समुदाय के लोगों ने बृहस्पतिवार को दुदही ब्लाक पर प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। आठ सूत्री इस ज्ञापन में मुसहर बस्तियों में पेयजल, शौचालय, सफाई, सड़क आदि की व्यवस्था ठीक करने की मांग की गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुंदन की अगुवाई में जुटे मुसहर समाज के लोग ब्लाक कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से मुसहर बस्तियों में विकास परक योजनाओं को ईमानदारी से लागू करने की मांग की। अगुवाई कर रहे मनोज कुंदन का कहना था कि प्रदेश सरकार मुसहर बस्तियों में व्यवस्था बदलाव के लिए बार-बार निर्देश दे रही है लेकिन विकास विभाग के अफसर व कर्मचारी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इन लोगों की तरफ से बीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में मुसहर समाज के वृद्घ, दिव्यांग और विधवा महिलाओं के लिए पेंशन, शौचालय निर्माण, शुद्ध पेयजल, रैन बसेरा का निर्माण, आंगनबाड़ी योजना का लाभ दिलाने, विद्युतिकरण, इंसेफेलाइटिस पर रोकथाम के लिए सफाई और मच्छरदानी का वितरण कराने तथा संपर्क मार्गों की इंटर लाकिंग कराने आदि की मांग की है। बीडीओ ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुरेश, बोधन, भूसन, तिरवेनी, डोमा, लुटावन आदि मौजूद रहे।