{"_id":"59a7f8d24f1c1bf1278b49c6","slug":"101504180434-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज-थावें रेलमार्ग पर होता है इसका संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज-थावें रेलमार्ग पर होता है इसका संचालन
Updated Thu, 31 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सात ट्रिप के लिए छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने को एक बार फिर मंजूरी दे दी है। लंबी दूरी की इस ट्रेन को पुन: चलाए जाने की मंजूरी मिलने पर रेल यात्रियों ने खुशी जताई है।
छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन को संचालित करने की स्वीकृति देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने समय सारणी घोषित कर दी है। इससे छपरा, सीवान, थावे, तमकुहीरोड, पडरौना, कप्तानगंज आदि स्टेशनों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को राहत मिलेगी।
इसके पहले इस ट्रेन को सात मार्च से 28 जून के बीच 17 ट्रिप के लिए चलाया गया था। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए उसके बाद समय सीमा बढ़ाकर चार ट्रिप के लिए चलाया गया था। पूर्वोत्तर रेलवे ने इस बार सात ट्रिप के लिए इस ट्रेन को चलाए जाने की मंजूरी दी है। इस पर जयंत गुप्ता, मुन्ना जायसवाल, सुरेश पांडेय, राजेश यादव, गोविंद सिंह, नरेंद्र मिश्र सहित कई यात्रियों ने खुशी जताई है। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वाकीश कुमार राय का कहना है कि 13 सितंबर से 26 अक्टूबर के बीच यह ट्रेन सात ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। इसकी समय सारणी घोषित कर दी गई है।