फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सोंदिया बुजुर्ग गांव के दुरुखिया टोला का निवासी

सोंदिया बुजुर्ग गांव के दुरुखिया टोला का निवासी

Sun, 06 Aug 2017 04:59 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
सोंदिया बुजुर्ग गांव के दुरुखिया टोला का निवासी
कुशीनगर। तमकुही क्षेत्र के सोंदिया बुजुर्ग गांव के दुरुखिया टोला का डेढ़ वर्षीय मासूम इंसेफेलाइटिस की चपेट में आ गया है। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पूरे गांव में गंदगी व्याप्त होने के चलते लोग संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

सोंदिया बुजुर्ग गांव की दुरुखिया टोला निवासी गुड्डू ओझा का डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रियांशु पांच दिन से बुखार से जूझ रहा था। परिवार के लोग उसका इलाज तुर्कपट्टी के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे, जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उसे पडरौना के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद उसे इंसेफेलाइटिस होने की पुष्टि हुई। यह खबर जब से गांव में आई है, अन्य लोग भी अपने पाल्यों को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि पूरे गांव में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। बच्चे कभी भी बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। गांव में विभाग की टीम भेजकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। बीमारियों से बचाव के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed