{"_id":"68b21722e658f83e6b0f2267","slug":"10-additional-trips-of-lalkuan-kolkata-express-increased-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-144321-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस के बढ़ाए गए 10 अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस के बढ़ाए गए 10 अतिरिक्त फेरे
Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चल रही साप्ताहिक फेस्टिवल ट्रेन लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस को पूर्वोत्तर रेलवे ने समय विस्तार करते हुए 4 सितंबर से 15 नवंबर के बीच 10 अतिरिक्त फेरा के लिए और चलाए जाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन पूर्व समय सारिणी के अनुसार प्रत्येक बृहस्पतिवार को 13.35 बजे से लालकुआं से और प्रत्येक शनिवार को 5 बजे कोलकाता से चलाई जएगी। त्यौहारी सीजन को देखते हुए इस ट्रेन का फेरा बढ़ाए जाने पर लोगों ने खुशी जताते हुए इसे यात्री हित में बताया है।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर इस समय साप्ताहिक फेस्टिवल 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसकी संचालन अवधि अगले सप्ताह समाप्त होने वाली थी। दशहरा, दीपावली व छठ जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे ने इस ट्रेन का समय विस्तार देते हुए 4 सितंबर से 15 नवंबर के बीच इसका संचालन 10 फेरा के लिए और बढ़ा दिया है। क्षेत्र के अभिषेक शुक्ल, रामजी कसेरा, राहुल सोनी, आदित्य वर्मा, दिवाकर दत्त आदि ने कहा कि जिन जगहों से यह ट्रेन गुजरती है। उन क्षेत्रो में यहां के लोग बड़ी संख्या मे रोजीरोटी के लिए रहते हैं। इन लोगों को पर्व के दौरान आने-जाने में सहूलियत होगी।