फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   khalid family rejects compensation

खालिद के परिजनों ने सरकारी मुआवजा ठुकराया

Thu, 30 May 2013 12:14 AM IST
जौनपुर/ब्यूरो
जौनपुर/ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
khalid family rejects compensation

कचहरी सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी खालिद मुजाहिद के ताऊ मौलाना जहीर आलम फलाही ने शासन द्वारा जारी छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक लेने से मना कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में चेक देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

खालिद के ताऊ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी राशि का सात गुना पैसा मैं मुकदमे की पैरवी में खर्च कर चुका हूं। सपा शासन की इस रकम को लेकर मैं खालिद की रूह को तकलीफ नहीं पहुंचाना चाहता।
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी में खालिद की मौत के बाद शासन की घोषणा के अनुसार बुधवार को मंत्री पारस नाथ यादव छह लाख रुपये का चेक लेकर खालिद के ताऊ जहीर आलम फलाही के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है, खालिद निर्दोष था। कृपया यह राशि स्वीकार कर लें। मंत्री ने चेक जहीर आलम को देना चाहा तो उन्होंने उसे लेने से मना कर दिया।


मंत्री ने आधे घंटे तक मौलाना को मनाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे।

मंत्री के साथ मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने भी फलाही को मनाते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिया गया चेक खालिद की बेगुनाही का सुबूत है।

क्योंकि किसी गुनहगार को चेक नहीं दिया जाता। इसके बावजूद खालिद के ताऊ पर इन बातों का कोई असर नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed