{"_id":"5eb05a548ebc3e90602ab275","slug":"youths-created-ruckus-at-quarantine-center-kaushambi-news-ald2749696133","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने क्वारंटीन सेंटर पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने क्वारंटीन सेंटर पर किया हंगामा
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी ने दी तहरीर, दारानगर के आरपी डिग्री कालेज में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। क्वारंटीन सेंटर आरपी डिग्री कालेज दारानगर में रविवार को दो सिरफिरे युवकों ने हंगामा किया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की। घटना की तहरीर कड़ा कोतवाली को दी गई है।
प्रशासन ने आरपी डिग्री कालेज दारानगर को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। इस सेंटर पर बाहर से आए करीब 285 कामगारों को 14 दिन के लिए रखा गया है। घटना रविवार की शाम करीब 6.45 बजे की है। कड़ा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम पंचायत अधिकारी पूरन चंद्र ने बताया कि वह सेंटर पर कामगारों का डाटा अपडेट कर रहे थे। इस दौरान दो सिरफिरे युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने बिना कारण असुरक्षित तरीकों से क्वारंटीन सेंटर पर रखे गए कामगारों को लेकर हो हल्ला करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी से भी अभद्रता शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज की गई। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बीचबचाव किया। आरोप है कि दोनों युवक ग्राम पंचायत अधिकारी को फील्ड में देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।