{"_id":"60c9037b8ebc3e2d46546f25","slug":"youth-shot-in-old-enmity-kaushambi-news-ald30844348","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक को मकोतवाली के मलाक भारत गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर के बाहर बैठे एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के हाथ में लगी है। फायरिंग की आवाज सुन मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मलाक भारत गांव की चौरसिया देवी ने बताया कि उसका गांव के एक व्यक्ति से पुराना विवाद है। इसे लेकर अक्सर झगड़े की स्थिति बनी रहती है। चौरसिया देवी का कहना है कि मंगलवार शाम उसका बेटा टिंकू (25) घर के बाहर बैठा था।
इसी दौरान विपक्षी असलहा लेकर उसके घर में चढ़ आए और गालीगलौज करने लगे। टिंकू के विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया।
गोली टिंकू के हाथ में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी टिंकू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन, कोई पकड़ा नहीं जा सका। घटना से गांव में तनाव है। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।