फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   youth fed up with moneylenders hanged on the noose

कौशाम्बी : सूदखोरों से आजिज युवक फंदे पर लटका

Mon, 06 Jun 2022 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 07:45 PM IST
सार

मेडुआ सलेमपुर निवासी शशि शर्मा (36) बेरोजगार था। रविवार रात शशि मकान की दूसरी मंजिल पर सोने चला गया। पत्नी बेटी रिया, दिया और बेटे आदर्श के साथ नीचे के कमरे में सो रहे थी।

विज्ञापन
youth fed up with moneylenders hanged on the noose
sucide - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मेडुवा सलेमपुर गांव में सूदखोरों से आजिज एक युवक ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शराब पीने की लत के कारण युवक ने कई लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज देने वाले लोग अपने रुपये मांग रहे थे। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन



मेडुआ सलेमपुर निवासी शशि शर्मा (36) बेरोजगार था। रविवार रात शशि मकान की दूसरी मंजिल पर सोने चला गया। पत्नी बेटी रिया, दिया और बेटे आदर्श के साथ नीचे के कमरे में सो रहे थी। सोमवार सुबह शशि काफी देर तक नीचे नहीं आया तो पत्नी जगाने पहुंची। वहां कमरे में शशि का शव फंदे से लटक रहा था। पति का शव देखकर पत्नी चीखते-चिल्लाते बाहर निकली तो मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन



चर्चा रही कि शशि को शराब पीने की लत थी। शराब की लत पूरी करने के लिए उसने तमाम लोगों से कर्जा ले रखा था। कुछ कर्ज ब्याज पर भी था। पैसा देने वाले आए दिन शशि से तगादा करते थे। इसी कारण शशि काफी दिनों से परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों की सूचना पर कनैली चौकी प्रभारी मिश्रीलाल चौधरी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। कर्ज को लेकर युवक के तनाव में रहने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही मामला का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed