फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies due to drowning in pond

तालाब में डूबने से दिव्यांग युवक की मौत

Sun, 28 Jul 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in pond
Youth dies due to drowning in pond - फोटो : KAUSHAMBI
तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

घर से शौच के लिए तालाब की तरफ गया था दिव्यांग
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए निकला एक दिव्यांग संदिग्ध हालत में गायब हो गया। खोजबीन के दौरान उसकी ट्राइसाइकिल जलकुंभी से भरे तालाब के किनारे मिली। जानकारी पर पहुंचे परिजन पनचक्की लगवाकर पानी निकलवाया तो उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बारा गांव का अनिल यादव (30) पुत्र राजबहादुर दोनों पैर से दिव्यांग है। रोजाना की तरह शनिवार की भोर भी वह अपनी ट्राई साइकिल लेकर कलवारी बागीचा शौच के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की तो कलवारी बाग स्थित एक तालाब के किनारे उसकी ट्राई साइकिल मिली। आशंका जाहिर की गई कि शायद अनिल पानी में गिर गया हो। तालाब में जलकुंभी ज्यादा होने के कारण कोई उसमें उतर नहीं रहा था। पनचक्की लगाकर पानी निकाला गया तो अनिल की लाश बरामद हुई। माना जा रहा है कि शौच के दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया होगा। युवक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed