फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   young man dragged for eight kilometers trapped in a train

यूपी : ट्रेन में फंसकर आठ किलोमीटर तक घसिटता रहा युवक, जब तक ट्रेन रुकी हो चुकी थी मौत

Sun, 07 Aug 2022 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 07:18 PM IST
सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई के नजदीक कानपुर की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी में रविवार की दोपहर एक युवक फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दौरान युवक लगभग आठ किलोमीटर तक ट्रेन में फंसकर सिराथू के कांशीराम कालोनी तक पहुच गया।

विज्ञापन
young man dragged for eight kilometers trapped in a train
ट्रेन से युवक के घसीटने की घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर डीएफसी लाइन में मालगाड़ी के इंजन में फंसकर एक य़ुवक आठ किलोमीटर तक घसिटता रहा। सिराथू के कांशीराम कॉलोनी के समीप खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो जानकारी चालक को दी, जिसके बाद ट्रेन रुकी। जानकारी के बाद पहुंची सैनी पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इस दौरान एक घंटा ट्रैक पर खड़ी होने के बाद ट्रेन रवाना हुई।

विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई के नजदीक कानपुर की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी में रविवार की दोपहर एक युवक फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दौरान युवक लगभग आठ किलोमीटर तक ट्रेन में फंसकर सिराथू के कांशीराम कालोनी तक पहुच गया। खेतो में काम कर रहे लोगों ने ट्रेन में फंसे युवक को देखा तो मामले की जानकारी चालक को दी। जिसके बाद ट्रेन रुकी इस दौरान युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे सैनी थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने ट्रेन में फंसे युवक को बाहर निकलवाकर युवक की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के धुमाई का मजरा मुराईन का पूरा निवासी अजीत कुमार लोधी पुत्र केशनलाल (18) के रूप में की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed