फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man beaten to death in a rivalry

रंजिश में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 07 Aug 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death in a rivalry
Young man beaten to death in a rivalry - फोटो : KAUSHAMBI
रंजिश में युवक को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

- कड़ा धाम क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव की घटना, कोतवाली में हंगामा
- चार के खिलाफ एफआईआर, दो गिरफ्तार
कड़ा। कड़ा धाम क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में मंगलवार दोपहर पड़ोसी दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। घटना से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में जमकर हंगामा किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस स्थिति पर नियंत्रण पा सकी। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।
सौरई बुजुर्ग निवासी काजू पटेल (22) पुत्र पितंबर दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। अभी कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। बताया जाता है कि पड़ोसी जवाहरलाल से उसकी पुरानी रंजिश थी। मंगलवार दोपहर काजू गांव के बाहर पान की गुमटी में बैठा था। तभी जवाहरलाल भी पहुंच गया और दोनों में उसी अदावत को लेकर बहश होने लगी। इसी बीच जवाहर के परिवार के लोग आ गए। इन सभी ने मिलकर काजू को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पिटाई से घायल काजू को इस्माइलपुर सीएचसी मेें भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां शाम को काजू की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन व ग्रामीण कड़ा कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की जानकारी पाकर पहुंचे सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को घर भेजा। इसके बाद मृतक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई। मृतक के भाई राजू की तहरीर पर आरोपी जवाहर, कल्लू, अनूप व सोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अनूप व कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं सीओ सिराथू का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed