फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Yamuna's water level decreased, Ganga's water level increased by 38 cm

Kaushambi News: यमुना का जलस्तर घटा, गंगा में 38 सेमी की वृद्धि

Wed, 10 Sep 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level decreased, Ganga's water level increased by 38 cm
नाव से जाते बड़हरी गांव के लोग। संवाद
यमुना नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में बीस सेंटीमीटर कम हुआ है जबकि गंगा के जलस्तर में 38 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बड़हरी गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग डूब गया है और इसे खुलने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी दुश्वारियां बरकरार हैं।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद हथिनी कुंड़, गोकुल और ओखला बैराजों से लगातार पानी का प्रवाह कम हो रहा है। इससे यमुना नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की कमी आई है। अब जलस्तर 88.73 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं गंगा के जलस्तर में 38 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है जिससे यह 84.19 मीटर तक पहुंच गया है। बड़हरी गांव के ग्रामीणों को अभी राहत नहीं मिली है।
गांव को जोड़ने वाली सड़क बीते डेढ़ महीने में चौथी बार डूब गई है। लोगों का आवागमन नाव के सहारे हो रहा है और भवनसुरी, मल्हीपुर, पभोषा समेत 11 गांवो के ग्रामीण चिंतित हैं। बड़हरी गांव के विजय सेन, सुरेश त्रिपाठी, राजेश कुमार, नथन लाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस साल बाढ़ का सामना करके थक चुके हैं। रात-दिन यमुना का प्रकोप कम होने की दुआ कर रहे हैं। बाढ़ से ग्रामीणों की खरीफ की फसलें बर्बाद हो गई हैं और पशु बीमार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही लोग भी बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed