{"_id":"2e4278daad3e0ee02354654d3b381f9e","slug":"would-like-ambulances-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस की तरह मिलेगी पुलिस की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस की तरह मिलेगी पुलिस की मदद
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर संजीदा है। जैसे एंबुलेंस सेवा शुरू करके लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसी ही व्यवस्था सुरक्षा के लिए भी होगी। यह दावा पश्चिमशरीरा में बृहस्पतिवार को आयोजित जनसभा में सपा के प्रदेश सचिव समर बहादुर सिंह ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने को समाजवादी पार्टी जगह-जगह जनसभाएं कर रही है। 7 से 15 फरवरी तक जिले में पार्टी की जनसभाएं होनी है। इसीक्रम में बृहस्पतिवार को पश्चिमशरीरा में जनसभा हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे सपा के प्रदेश सचिव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जितने भी वादे किए गए थे। उन वादों को पूरा कर दिया गया है। प्रदेश सरकार विकास के साथ ही जन-जन को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा देने के प्रयास में जुटी है। गिनाया कि एंबुलेंस सेवा शुरू करके प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
वादा किया कि ऐसी ही व्यवस्था सुरक्षा क्षेत्र में ही जल्द शुरू की जाएगी। भाषण के दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से समस्याएं भी पूछी। बिजली, पानी की समस्याएं सामने आने पर सपा नेता ने कहा कि बिजली की समस्या दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। अगले वर्ष तक गांव-गांव 20 घंटे बिजली सप्लाई की कोशिश है। साथ ही गांव-गांव पानी की भी समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं जानने, उनका निस्तारण कराने और प्रदेश सरकार के जनहित में हो रहे कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को देने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव, गुलाम हुसैन, कैलाशचंद्र केसरवानी, अनीस अहमद, पवन मिश्र, सुभाष सिंह पटेल, सुघर सिंह, साबिर सिद्दीकी, धारा सिंह, बसंतलाल, संजय मिश्र, जवाहरलाल त्रिपाठी, आनंद पांडेय, रामसेवक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।