Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Worshipping Lakshmi-Narayana on Rama Ekadashi will alleviate suffering.

Kaushambi News: रमा एकादशी पर लक्ष्मी-नारायण की आराधना से दूर होंगे कष्ट

Mon, 02 Nov 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Worshipping Lakshmi-Narayana on Rama Ekadashi will alleviate suffering.
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी पांच नवंबर को रमा एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर व्रत रखेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से पापों से मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि आती है। संध्या के समय दीपदान का भी विशेष महत्व है।
विज्ञापन

पंडित दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रमा एकादशी का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के केशव स्वरूप के साथ माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार राजा मुचकुंद की पुत्री चंद्रभागा का विवाह शोभन से हुआ था। शोभन ने एकादशी का व्रत रखा लेकिन भूख सहन न कर पाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। व्रत के पुण्य प्रभाव से उन्हें मंदरांचल पर्वत पर दिव्य राज्य प्राप्त हुआ। बाद में चंद्रभागा ने अपने व्रतों का पुण्य पति को समर्पित किया, जिससे उनका राज्य स्थायी हो गया।
विज्ञापन

----इनसेट----
विधिविधान से करें लक्ष्मी-नारायण का पूजन
रमा एकादशी पर सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक कर पीला चंदन, अक्षत, पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर आरती करें और व्रत कथा का श्रवण करें। इस दिन ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----इनसेट----
दीपदान से प्रसन्न होती हैं माता लक्ष्मी
आचार्य पंडित दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पद्म पुराण में रमा एकादशी के पुण्यफल का विशेष उल्लेख है। मान्यता है कि शाम को दीपदान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी धर्मराज युधिष्ठिर को इस व्रत का महात्म्य बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed