फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Worshiped the Katyayani form of Mother Jagdambay

मां जगदंबे के कात्यायनी स्वरूप का किया पूजन

Sat, 05 Oct 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Worshiped the Katyayani form of Mother Jagdambay
Worshiped the Katyayani form of Mother Jagdambay - फोटो : KAUSHAMBI
मां के कात्यायनी स्वरूप का किया पूजन
विज्ञापन

शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा समेत जिले भर के देवी मंदिरों, पंडालों में उमड़े भक्त
घंटा-घड़ियाल और माता के जयकारों से गूंजते रहे पूजा पंडाल व मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को शीतला धाम कड़ा में मां का शृंगार देवी कात्यायनी के रूप में किया गया। यहां पर आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मातारानी का दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा कस्बों, गांवों में स्थित देवी मंदिरों, पूजा पंडालों में भी भक्तों ने विध-विधान से मां कात्यायनी की पूजा की गई।

नवरात्र के छठवें दिन मां अंबे के छठे स्वरूप कात्यायनी देवी का भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। शीतलाधाम कड़ा में दूसरे राज्याें और जिलों से देवी दर्शन को बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी। भक्तों ने गंगा के कुबरी, बाजार, हनुमान, कालेश्वर आदि घाटों पर स्नान किया। इसके बाद मंदिर में मां के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भक्तों के जयकारे से शीतलाधाम गूंजता रहा। यहां के अलावा मंझनपुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर, पश्चिम शरीरा स्थित झारखंडी देवी मंदिर, संचवरा व किशनपुर अंबारी स्थित मां अलोपशंकरी मंदिर, गुरौली स्थित चंद्रिका देवी मंदिर व कनैली स्थित मां शीतला मंदिर में पूजन-अर्चन करने के लिए सुबह से लेकर दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह गांवों व कस्बों में स्थापित पूजा पंडालों में भी भक्तों ने मां अम्बे के छठे स्वरूप की पूजन-अर्चन किया। शाम को पूजा पंडालों में आरती के बाद देर रात तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed