फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women allege corruption in housing distribution

Kaushambi News: आवास वितरण में महिलाओं ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Wed, 05 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 05 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women allege corruption in housing distribution
चरवा नगर पंचायत का घेराव करती कस्बे की महिलाएं।   संवाद
नगर पंचायत चरवा में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर महिलाओं ने कार्यालय का घेराव किया। आवेदनकर्ता महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर अपात्रों को लाभ देने और पात्रों को रिश्वत न देने पर नाम काटने का आरोप लगाया। अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

चरवा की पुष्पा देवी, अनार कली, केलापति, नत्थी देवी, तारा देवी, धूपपति और ओझनी आदि महिलाओं ने बताया कि बारिश से उनके कच्चे घर ढह गए हैं। कई लोग पन्नी या घास-फूस की झोपड़ियों में गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने आवास के लिए तीन-चार बार ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान कुछ लोगों से पैसे लिए गए, फिर भी आवास नहीं दिया गया। वहीं, अपात्रों को आवास का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान चरक मुनि, चंद्रमणि नगर, चरवा उत्तर थोक और पश्चिम थोक सहित विभिन्न मोहल्लों से अपने पतियों के साथ आईं महिलाएं दोपहर में कार्यालय पहुंची और नारेबाजी करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रिश्वत नहीं देने पर पात्र होने के बावजूद उनका आवेदन बार-बार निरस्त कर दिया जा रहा है। जबकि अपात्रों से रिश्वत लेकर उन्हें आवास का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान ईओ ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से जांच कर पात्रों को आवास देने का वादा किया। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने नगर प्रशासन की मनमानी पर जिलाधिकारी से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र के आवास वितरण की जांच कर अपात्र लाभार्थियों और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed